विज्ञापन

हवा में ही 'भस्म' हो जाएंगे ईरानी मिसाइल-ड्रोन, UAE को इजरायल ने सौंपा अपना घातक लेजर हथियार

ईरानी हमलों से बचाने के लिए इजरायल इससे पहले यूएई को अपना सबसे भरोसेमंद आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम जैसे कई एडवांस रक्षा उपकरण दे चुका है.

हवा में ही 'भस्म' हो जाएंगे ईरानी मिसाइल-ड्रोन, UAE को इजरायल ने सौंपा अपना घातक लेजर हथियार

अमेरिका-इजरायल से तनातनी के बीच ईरान के हमलों से यूएई को बचाने के लिए इजरायल ने एक खास हथियार भेजा है. ये हथियार इतना शक्तिशाली है कि पल भर में ही ईरान की हमलावर मिसाइल और ड्रोन्स को हवा में खाक कर सकता है. फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है. इजरायल इससे पहले अपने सबसे भरोसेमंद आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम जैसे कई एडवांस रक्षा उपकरण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को दे चुका है. 

आयरन बीम कितना खतरनाक?

  • इजरायल ने यूएई को ईरानी हमलों से बचाने के लिए अपना सबसे गुप्त और आधुनिक हथियार 'आयरन बीम' सौंपा है. 
  • यह एक ऐसा लेजर हथियार है जो आसमान में ही ईरानी ड्रोन्स और मिसाइलों को भस्म करने की क्षमता रखता है.
  • इसकी खासियत है कि यह शॉर्ट रेंज रॉकेट और ड्रोन्स को लेजर किरणों के जरिए पलक झपकते ही नष्ट कर सकता है. 
  • हैरानी की बात ये है कि इजरायल ने इस प्रोटोटाइप को खुद अपनी सेना में अभी तक शामिल नहीं किया है. 

Israel Sent UAE Laser Weapon Called 'Iron Beam' That Can Vapourise Iranian Drones

दोस्ती की खातिर खोला सैन्य 'खजाना'

ये पहला मौका नहीं है, जब इजरायल ने यूएई को युद्ध से बचाने के हथियार दिए हैं. युद्ध के बीच उसने अपना सबसे भरोसेमंद आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम उसे दिया है. इससे पहले वह बराक मिसाइल और स्पाइडर एयर डिफेंस सिस्टम भी दे चुका है. इनके अलावा इजरायल ने स्पेक्ट्रो नाम का एक एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम भी यूएई को दिया है, जो 20 किलोमीटर दूर से ही हमलावर ड्रोन्स खासकर ईरान के शाहेद ड्रोन को पहचान लेता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

देखें- ईरान के नये समझौता प्रस्ताव से खुश नहीं ट्रंप, बोले-'फोन पर ही चल रही शांति वार्ता'

हथियार ही नहीं, सैन्य एक्सपर्ट भी भेजे

इजरायल ने अपने नए दोस्त यूएई को सिर्फ हथियार और रक्षा उपकरण ही नहीं दिए हैं बल्कि सैनिक भी भेजे हैं. सूत्रों के हवाले से एफटी ने दावा किया कि इजरायल के दर्जनों सैन्य अधिकारी और टेक्निकल एक्सपर्ट्स यूएई भेजे गए हैं. यूएई को नए-नए हथियार दिए जाने पर एक अधिकारी का कहना था कि हमने उन्हें अपने बेहद गोपनीय और सुरक्षित तकनीक तक पहुंच दे दी है. हालांकि यूएई को दिए गए अधिकतर इजरायली सैन्य हथियार प्रोटोटाइप वर्जन ही बताए जा रहे हैं.  

ईरान से युद्ध के बीच इजरायल ने यूएई को अपना आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम भी दिया था.

ईरान से युद्ध के बीच इजरायल ने यूएई को अपना आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम भी दिया था.

ईरान के सबसे ज्यादा निशाने पर UAE

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान ने जब खाड़ी देशों पर हमले किए थे, तो सबसे ज्यादा निशाना यूएई को बनाया था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ईरान ने यूएई के ऊपर 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2000 से अधिक ड्रोन्स दागे थे. इन हमलों का पता लगाने में भी इजरायल ने यूएई की खुफिया मदद की थी. इजरायली तकनीक की मदद से ईरान के अधिकतर हमले नाकाम कर दिए गए, लेकिन फिर भी ईरानी हमलों से खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा नुकसान यूएई को ही हुआ. 

देखें- ईरान युद्ध: ट्रंप के फिर हमला करने के संकेतों के बीच गल्फ से लेकर अमेरिका-इजरायल तक हालात कैसे हैं?

UAE से इसलिए भड़का हुआ है ईरान

जानकारी के लिए बता दें कि इजरायल और यूएई के बीच 6 साल पहले तक राजनयिक संबंध भी नहीं थे. 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्राहम अकॉर्ड के जरिए दोस्ती कराई. इस संधि के तहत यूएई समेत 4 खाड़ी देशों से औपचारिक संबंध कायम किए गए. उसके बाद से इजरायल और यूएई के बीच आर्थिक, रणनीतिक और सैन्य संबंध तेजी से बढ़े हैं. यूएई पर ईरान के सबसे ज्यादा हमलों की एक वजह ये भी मानी जाती है. 

देखें- राजनाथ सिंह के Deepfake वीडियो से ठग दे रहे 1 करोड़ मुनाफे की गारंटी... निवेश के नाम पर लूट का जाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com