- इजरायली सेना ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हिज्बुल्लाह की दो बड़ी सुरंगों का पता लगाया और उन्हें तबाह किया
- इन सुरंगों की लंबाई दो किलोमीटर थी और ये इजरायल की उत्तरी सीमा से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित थीं
- सुरंगों में स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक, उपकरण मिले जिनसे हिज्बुल्लाह लड़ाके लंबे समय तक जमीन के नीचे रह सकते थे
इजरायल और हिज्बुल्लाह में सीजफायर के बावजूद जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है- इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के अंदर जमीन के नीचे बने हिज्बुल्लाह के दो बड़े सुरंग का पता लगाया है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के इस अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया है. सेना ने इन सुरंगों की तुलना गाजा में मिली सुरंगों से की है. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बताया कि कनतारा इलाके में इन सुरंगों को एक “बहुत बड़े धमाके” से उड़ाया गया.
🚨 IDF REVEALS DECADE-LONG TUNNEL NETWORK: RARE LOOK INSIDE HEZBOLLAH'S UNDERGROUND “CITIES” BEFORE DESTRUCTION
— Shield of Truth (@ShieldOfTruth_) April 29, 2026
The IDF has released details and visuals of two major underground tunnel systems, reportedly constructed over nearly ten years.
According to the military, the tunnels… pic.twitter.com/U5LjjOWNot
कुल 2 किलोमीटर लंबी सुरंग, इजरायल के केवल 10 किमी दूर
इजरायली सेना ने X पर एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया कि यह सुरंग अंदर से दिखती कैसी है. इजरायली सेना ने बताया कि दोनों बड़ी सुरंगों को लगभग 10 साल में बनाया गया था. ये सुरंग जमीन के अंदर कुल मिलाकर 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी. बताया गया है कि यह सुरंग इजरायल की उत्तरी सीमा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सेना का कहना है कि वहां स्नाइपर बंदूकें, विस्फोटक और ऐसे उपकरण मिले, जिनसे हिज्बुल्लाह के लड़ाके लंबे समय तक जमीन के नीचे रह सकते थे.
❗️ EXPOSED: Underground tunnel network built by Hezbollah in the Qantara area of southern Lebanon.
— Israel Defense Forces (@IDF) April 28, 2026
IDF troops located 2 underground Hezbollah tunnels, with a total length of ~2 kilometers, situated ~10 kilometers from Israel's northern communities.
Inside the tunnels, soldiers… pic.twitter.com/Kq8NZlPzO7
बता दें कि ब्लू लाइन करीब 120 किलोमीटर लंबा इलाका है, जो दक्षिणी लेबनान में फैला हुआ है और दोनों देशों के बीच एक तरह की सीमा का काम करता है. वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “हम उनके आतंकी ढांचे को खत्म कर रहे हैं, हम उनके कई-कई लड़ाकों को मार रहे हैं- और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.”
यह भी पढ़ें: इजरायल ने जंग में लेबनान की कितनी जमीन पर कब्जा कर लिया? खुद मैप जारी करके दिखाई सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं