विज्ञापन

पायलट बेटे की सलामती के लिए अमेरिकी महिला का भावुक पोस्ट, ईरान ने कहा- 'ट्रंप से ज्यादा सुरक्षित हमारी कैद में'

ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान के लापता पायलट की तलाशी का अभियान जारी है. इस बीच एक अमेरिकी महिला का भावुक पोस्ट सामने आया है. जिसमें वो बता रही है कि उसका बेटा पायलट है, लेकिन उससे या उसकी टीम से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

पायलट बेटे की सलामती के लिए अमेरिकी महिला का भावुक पोस्ट, ईरान ने कहा- 'ट्रंप से ज्यादा सुरक्षित हमारी कैद में'
ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी लड़ाकू विमान का पायलट लापता है.
  • ईरान ने अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-15 को मार गिराने का दावा किया है और एक पायलट लापता है.
  • लापता अमेरिकी पायलट की तलाश ईरान और अमेरिका दोनों देश कर रहे हैं, परिवार प्रार्थना कर रहा है.
  • ईरान के पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका स्थित दूतावासों ने महिला के पोस्ट पर तीखा तंज और जवाब दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Pilot Rescue operation Iran: ईरान के साथ जारी जंग में अभी तक अमेरिका के कई फाइटर प्लेन मार गिराए गए. शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-15 को मार गिराने का दावा किया. इस हादसे के बाद अमेरिका का एक पायलट भी ईरान में लापता है. लापता पायलट की तलाश जारी है. अमेरिका के साथ-साथ ईरान भी इस पायलट को तलाश रही है. इस बीच ईरान में लापता हुए पायलट की मां का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें वो अपने बेटे की सलामती की दुआ करती नजर आई है. 

महिला का पोस्ट- पायलट और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें

महिला ने सोशल मीडिया में लोगों से ईरान में मार गिराए गए विमानों के पायलटों के लिए प्रार्थना करने की अपील की. महिला ने लिखा- मेरा एक बेटा फाइटर पायलट है, और मुझे अभी तक उससे या उसकी यूनिट से कोई खबर नहीं मिली है. चिंता के मारे मेरा दिल भारी हो रहा है. कृपया सभी पायलटों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें.

Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिकी महिला के इस भावुक पोस्ट पर ईरान की ओर से जवाब आया. ईरान के पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका में मौजूद दूतावास ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है. 

ईरान के दूतावास ने लिखा- ट्रंप से ज्यादा सुरक्षित ईरान की कैद में...

पाकिस्तान स्थित ईरान के दूतावास ने महिला के पोस्ट पर तीखा तंज करते हुए लिखा- तुम्हारा बेटा ईरान की कैद में जितना सुरक्षित है, उससे कहीं ज्यादा खतरे में अमेरिका में ट्रंप के साथ है. दुआ करो कि वो अमेरिकी रेस्क्यू टीम को नहीं मिले. ईरान की कैद में रहे." पाकिस्तान में मौजूद ईरान के दूतावास ने यह भी लिखा कि मुस्लिम और सभ्य ईरानी यह जानते हैं कि हिरासत में कैंदियों के साथ कैसे पेश आता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरान के दूतावास ने लिखा-  ईरान की सभ्यता बहुत पुरानी है. हम कैदियों के साथ बर्बरता नहीं करते. जैसा कि उनके मुताबिक अमेरिका के साथी इजरायल करते हैं. 

ट्रंप के हर दावे पर ईरान की ओर से करारा पलटवार

मालूम हो कि ईरान, अमेरिका, इजरायल के साथ जारी जंग का आज 36वां दिन है. ट्रंप कई बार ईरान को तबाह करने का दावा कर चुके हैं. लेकिन ट्रंप के हर दावे के बाद ईरान की ओर से करारा पलटवार दिया है. ईरान द्वारा मार गिराए गए अमेरिकी फाइटर प्लेन के पायलट की तलाश के लिए गए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को भी ईरान ने निशाना बनाया है.

ईरान ने पकड़ा पायलट तो मिलेगी युद्धबंदी  का दर्जा

बताते चले कि यदि अमेरिकी पायलट ईरान की पकड़ में आता है तो उसे युद्धबंदी का दर्जा दिया जाएगा.  अगर कोई सैन्य पायलट दुश्मन देश की जमीन पर पकड़ा जाता है, तो उसे सामान्य कैदी नहीं बल्कि 'प्रिजनर ऑफ वॉर' (POW) यानी युद्धबंदी माना जाता है. जिनेवा कन्वेंशन (1949) के तहत यह साफ तय है कि युद्ध में पकड़े गए सैनिकों को कानूनी सुरक्षा मिलती है. इसका मतलब यह है कि अमेरिकी पायलट अगर ईरान के कब्जे में आता है, तो उसे युद्धबंदी का दर्जा दिया जाना चाहिए, न कि अपराधी या जासूस की तरह ट्रीट किया जाए.

यह भी पढ़ें - 'पायलट ढूंढ दो प्लीज', अमेरिका के फाइटर जेट को गिराने को लेकर ईरान कुछ यूं ले रहा US की मौज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com