विज्ञापन

23 साल पहले तलाक में मिली 3.5 करोड़ की रकम अब 85 करोड़ में कैसे बदली, जानें पूरी कहानी

वर्षा ने साल 2022 में तलाक की अर्जी दी थी. उस समय उनको भातीय रकम के हिसाब से 3.5 करोड़ रुपये मिले थे. लेकिन मामले ने ऐसी पलटी मारी कि साल 2026 में वह 85 करोड़ रुपये पाने में सफल रहीं.

23 साल पहले तलाक में मिली 3.5 करोड़ की रकम अब 85 करोड़ में कैसे बदली, जानें पूरी कहानी
पति पर आपराधिक एक्शन के दौरान वर्षा को करोड़ों पाउंड की संपत्ति का पता चला.

ब्रिटेन में भारतीय मूल की वर्षा गोहिल को 23 साल की लंबी तलाक की कानूनी लड़ाई के बाद 66 लाख पाउंड यानी कि 85 करोड़ रुपये का हर्जाना मिला है. वर्षा के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था. उनकी ये लड़ाई पिछले दो दशक से भी ज्यादा लंबी रही. वर्षा गोहिल का तलाक ब्रिटेन में सबसे चर्चित तलाक के मामलों में शामिल रहा. उनको पहले तो 270,000 पाउंड ही मिले थे. लेकिन 23 साल बाद ये रकम 6.6 मिलियन पाउंड में बदल गई. या मामला बहुत ही फिल्मी है.   

2002 में दी तलाक की अर्जी, 3.5 करोड़ में हुआ समझौता

वर्षा गोहिल ने साल 2002 में अपने पति भद्रेश गोहिल पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी. तब उनके तीन बच्चे थे. दोनों के बीच एक एक फाइनेंशियल सेटलमेंट हो गया. पति ने वर्षा को तलाक के बदले 270,000 पाउंड (लगभग 3.5 करोड़ रुपये)  और एक प्यूजो कार दे दी.

आपराधिक मामले से ट्विस्ट हुआ केस

वर्षा को इस बात पर कभी पूरी तरह से विश्वास नहीं हुआ कि उनके पति की सभी संपत्तियों का खुलासा उनके सामने किया गया है. इसे लेकर उनके मन में शक जरूर था. लेकिन वर्षा के पास उसके शक के बदले सबूत ज्यादा नहीं थे. लेकिन हालात एकदम से तब बदले जब नाइजीरिया के पूर्व गवर्नर जेम्स इबोरी के सहयोगियों से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भद्रेश गोहिल को मुख्य आरोपी बनाया गया. वर्षा का शक तब यकीन में बदलने लगा.

वर्षा के पति पर अधिकारियों ने ऑफशोर संरचनाओं और ग्राहक खातों के जरिए लाखों पाउंड ट्रांसफर करने में मदद करने का आरोप लगाया. लंबी जांच के बाद, भद्रेश गोहिल को मनी लॉन्ड्रिंग, जालसाजी और धोखाधड़ी की साजिश रचने का दोषी पाया गया. साल 2011 में उनको 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई.

करोड़ों पाउंड की प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा

इस आपराधिक एक्शन के दौरान भर्देश की करोड़ों पाउंड की ऐसी प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ जो वर्षा संग उनके तलाक के मामले के दौरान सामने नहीं आई थी. अभियोजकों ने बाद में लगभग 28 मिलियन पाउंड की प्रॉपर्टी को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की, उनका आरोप था कि इसे विभिन्न देशों में संचालित कंपनियों के एक नेटवर्क के जरिए छिपाया गया था. इन खुलासों ने मूल तलाक समझौते को चुनौती देने के वर्षा के लंबे समय से चल रही कोशिशों को मई गति दे दी. 

सुप्रीम कोर्ट ने वर्षा और भद्रेष के तलाक केस को फिर से खोल दिया. यह विवाद आखिर ब्रिटेन की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया. साल 2015 में एक ऐतिहासिक फैसले में जजों ने वर्षा को फआइनेंशियस सेटेलमेंट को फिर से खोलने की परमिशन दी. कोर्ट ने यह माना कि जो पति या पत्नी प्रॉपर्टी का पूरा खुलासा करने में विफल रहता है, उसे उस इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए.

फिर भी, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई थी

क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने तर्क दिया कि जब्त की गई प्रॉपर्टी पूरी तरह से अपराध से बनाई गई थी. इसे ज़ब्त किया जाना चाहिए. वहीं वर्षा ने कहा कि कम से कम कुछ संपत्ति तो शादी के दौरान सही कामकाज से अर्जित की गई थी इसीलिए इसे वैवाहिक संपत्ति माना जाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर, भद्रेश गोहिल ने तर्क दिया कि ये प्रॉपर्टी उनकी नहीं है.

अदालत से वर्षा को मिला 66 लाख पाउंड का हर्जाना 

आखिरकार यह मामला हाई कोर्ट में पहुंचा. जहां जस्टिस विलियम्स ने जब्त की गई संपत्ति पर परस्पर विरोधी दावों की जांच की. जज ने निष्कर्ष निकाला कि संपत्ति का एक हिस्सा वैध तरीके से बनाया गया जो कि कपल की वैवाहिक संपत्ति का हिस्सा था. उन्होंने लगभग 66 लाख पाउंड की बेदाग संपत्ति की पहचान कर इसे वर्षा गोहिल को दे दिया. जज विलियम्स ने कहा, "पति का आचरण बेईमानी और उसके परिणामों के मामले में चरम सीमा पर है."

अदालत ने बताया बड़े लेवल का बेईमान

डेली मेल के मुताबिक, जज ने भद्रेश गोहिल के बचाव की भी कड़ी आलोचना की. उन्होंने गोहिल को पूरी तरह से बड़े लेवल का बेईमान बताया. जस्टिस विलियम्स ने इस असाधारण कानूनी घटनाक्रम पर कहा कि केस की अड़चन भरी प्रक्रिया की वजह से गोहिल का नाम अलग-अलग वकीलों और जजों के जहन में लंबे समय तक बना रहेगा. वहीं यूके की अपील अदालत ने पिछले महीने फैसला सुनाते हुए कहा कि अब कोई अपील नहीं होगी, जिसके बाद यह केस खत्म हो गया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com