विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2012

मछुआरों को रिहा करे श्रीलंका : भारत

भारत ने श्रीलंका के साथ, उसकी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत ने श्रीलंका के साथ, उसकी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा है।

इन मछुआरों को शनिवार को श्रीलंका के जल क्षेत्र में पहुंचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। भारतीय राजनयिक सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के तथ्यों का पता लगाने के लिए श्रीलंका के उत्तर-पश्चिम इलाके मन्नार के लिए रवाना हो गए है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास इस मुद्दे को श्रीलंकाई अधिकारियों के सामने उठाएगा। तमिलनाडु के ये मछुआरे काचाथीवू के नजदीक, दोनों देशों को विभाजित करने वाले पाक जलडमरूमध्य में मछली पकड़ने गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srilanka, Indian Fisherman, श्रीलंका, भारतीय मछुआरे, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com