विज्ञापन
This Article is From May 30, 2022

भारत से सिंगापुर जाना "होगा आसान", ये एयरलाइंस कर रही भारत के लिए उड़ानें बढ़ाने की तैयारी

सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि विमानन कंपनी द्वारा आने वाले महीनों में भारत के लिए और अधिक उड़ानों की घोषणा करने की उम्मीद है.

भारत से सिंगापुर जाना "होगा आसान", ये एयरलाइंस कर रही भारत के लिए उड़ानें बढ़ाने की तैयारी
Singapore में बढ़ रही है भारतीय यात्रियों की संख्या (File Photo)

भारतीय बाजार (Indian Market) में यात्रा की मांग में मजबूत सुधार से उत्साहित सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) ने भारत (India) के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है. अभी यह समूह अपनी महामारी-पूर्व क्षमता के लगभग 75 प्रतिशत पर ही काम कर रहा है. सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) समूह (पूर्ण सेवा देने वाली सिंगापुर एयरलाइंस और किफायती सेवाएं देने वाली स्कूट) मौजूदा समय में पूरे भारत में 13 गंतव्यों पर अपनी सेवाएं देता है. सोमवार को सिंगापुर एयरलाइंस के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि विमानन कंपनी द्वारा आने वाले महीनों में भारत के लिए और अधिक उड़ानों की घोषणा करने की उम्मीद है.

चांगी हवाई अड्डे पर बातचीत में सिंगापुर एयरलाइंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक) ली लिक सीन ने संवाददाताओं से कहा, 'भारतीय बाजार में भी बहुत मजबूती से सुधार हो रहा है. हम अच्छी संख्या में यात्रियों की उपस्थिति देख रहे हैं ... हम अगली सारिणियों में उड़ानों में वृद्धि की घोषणा करने में सक्षम होंगे ... चाहे वह अक्टूबर से शुरू होने वाली शीतकालीन सारिणी के लिए हो या अगले साल में हो. ''

अभी सिंगापुर एयरलाइंस आठ भारतीय शहरों - चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, कोच्चि और हैदराबाद से सिंगापुर के लिए 73 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है. स्कूट छह शहरों - अमृतसर, कोयंबटूर, हैदराबाद, तिरुचिरापल्ली, त्रिवेंद्रम और विशाखापत्तनम से 38 उड़ानें संचालित करती है.

एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, एसआईए समूह अभी कोविड-पूर्व की तुलना में लगभग 75 प्रतिशत पर ही परिचालन कर रहा है.

यह पूछे जाने पर कि क्या ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए किराये में बढ़ोतरी की जा सकती है, उन्होंने कहा कि किराया मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Singapore Travel, Singapore Airline Flight, India Singapore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com