विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

भारत-पाक के बीच तनातनी पर बोला अमेरिका: आगे किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई स्थिति को बदतर करेगी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिये तुरंत कदम उठाने की अपील की.

Also Read in
भारत-पाक के बीच तनातनी पर बोला अमेरिका: आगे किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई स्थिति को बदतर करेगी
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिये तुरंत कदम उठाने की अपील की. उसने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है. 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. 

पाक की हिरासत में भारतीय पायलट, जेनेवा संधि के तहत आएगा मामला

समाचार एजेंसी एएनआई ने मुताबिक, अमेरिका ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद और सीआरपीएफ पर हुआ हमला इलाके की सुरक्षा के लिए चुनौती है. हम पाकिस्तान को फिर याद दिलाते हैं कि वह UNSC में किए गए वादे को निभाए और आतंकवाद को पनाह न दे. अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को सीमा पार सैन्य गतिविधि को रोकने और स्थिरता की वापसी के कहा है. अमेरिका ने दोनों देशों से हालात को सामान्य करने के लिए कदम उठाने को कहा है. आगे की सैन्य गतिविधि स्थिति को और खराब कर देगी.

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के एक अधिकारी ने कहा, "अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया है." नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एनएससी के अधिकारी ने बताया, "आगे से किसी भी ओर से सैन्य कार्रवाई होने से दोनों देशों, उनके पडो़सियों और विश्व समुदाय के लिये जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है."    

राजस्थान: पाक सरहद के गांवों में धमाके के साथ आग के गोले बन गिरे धातु के टुकड़े, पुलिस ने कहा- लग रहे हैं विमान के टुकड़े

अधिकारी पाकिस्तान के उस दावे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पाकिस्तान ने कहा था कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने कहा, "अमेरिका के अधिकारियों ने पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ मजबूत एकजुटता दिखाई है." अधिकारी ने दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच सीधे संवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

VIDEO: पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया: विदेश मंत्रालय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US, India, Pakistan, Jaish, Sushma Swaraj, CRPF, Jaish-e-Muhammed, Pulwama Terror Attack Indian Air Force, Surgical Strike 2, IAF Air Strike, Mig 21 Bison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com