विज्ञापन
This Article is From May 25, 2015

न्यूजीलैंड : घायल लड़के के सिर में अपनी पगड़ी खोल कर पट्टी बांधने वाले सिख को उपहार

न्यूजीलैंड : घायल लड़के के सिर में अपनी पगड़ी खोल कर पट्टी बांधने वाले सिख को उपहार
जब हरमन सिंह ने अपनी पगड़ी खोलकर बचाई बच्चे की जान (फाइल फोटो)
मेलबर्न: न्यूजीलैंड में घायल बच्चे के सिर से बहते खून को रोकने के लिए अपनी पगड़ी खोलकर पट्टी बांधने वाले अंतरराष्ट्रीय सुखिर्यों में छाए भारत के सिख व्यक्ति को एक टीवी स्टेशन ने एक ट्रक भरकर नया फर्नीचर भेंट किया है।

हरमन सिंह (22) ऑकलैंड में उस वक्त अपने घर में था, जब छह साल के एक लड़के को पिछले हफ्ते पास में एक कार ने टक्कर मार दी थी। वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रहा था। सिंह कार के चक्के के घिसटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा।

उसने बताया कि उसने बच्चे की मदद के लिए अपनी पगड़ी खोलने से पहले जरा भी नहीं सोचा, जिसके सिर से खून बह रहा था। दुनिया भर की मीडिया ने उसके इस भलाई के काम की खबर दी और इसकी सरहाना की। वहीं इंटरनेट पर भी लोगों ने सिंह के इस कार्य को लेकर उसकी सराहना की।

न्यूजीलैंड्स वन न्यूज ने उसके घर पर जाकर उसका साक्षात्कार किया था। बहरहाल, सिंह ने भावुक होकर उपहारों को स्वीकार करा। उसने कहा, 'धन्यवाद, बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं खुश हूं।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
न्यूजीलैंड, पगड़ी खोलकर बांधी पट्टी, हरमन सिंह, हरमन सिंह फर्नीचर भेंट, Newzealand, Harman Singh, Furniture Gift To Harman Singh, Harman Singh Broke Religious Protocol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com