विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत आने का निमंत्रण देने के लिए गुरुवार को ढाका जाएंगे. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "हां, विदेश मंत्री गुरुवार को ढाका का एक दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं."ढाका ट्रिब्यून ने श्रृंगला के हवाले से कहा, "वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधान मंत्री शेख हसीना को भारत आने के लिए निमंत्रण पत्र ले जाएंगे."
विदेश सचिव और बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान सोमवार को भारत-बांग्लादेश मैत्री दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के पुरस्कार समारोह में शामिल हुए. इसी कार्यक्रम के दौरान श्रृंगला ने द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विचार साझा किए. दोनों प्रतिनिधियों ने भारत-बांग्लादेश मैत्री दिवस के अवसर पर आयोजित मैत्री दिवस लोगो और पृष्ठभूमि प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
ये भी पढ़ें: राजस्थान : दौसा में महिला की गैंगरेप के बाद हत्या, अपराधियों ने कुएं में फेंका शव; 1 गिरफ्तार
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा, "एफएस @harshvshringla और बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने भारत-बांग्लादेश #MaitreeDiwas के मौके पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया. इसके साथ ही युवा संपर्क, नवाचार और उभरते क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विचार साझा किए."
VIDEO: UP: गोरखपुर में पति-पत्नी और बेटी की हत्या, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं