विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

चीनी समाजिक कार्यकर्ता को जेल, राजनीतिक अधिकारों से भी कर दिया वंचित

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, तियानजिन शहर के जन अदालत संख्या-2 ने वू को पांच वर्ष तक राजनीतिक अधिकारों से भी वंचित कर दिया है.

Also Read in
चीनी समाजिक कार्यकर्ता को जेल,  राजनीतिक अधिकारों से भी कर दिया वंचित
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • सत्ता प्रतिष्ठान पर हमले का दोषी ठहराया गया है.
  • राजनीतिक अधिकारों से भी वंचित कर दिया है.
  • आठ वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है.
बीजिंग: चीन के मानवधिकार कार्यकर्ता और ब्लॉगर वू गान को मंगलवार को 'राज्य सत्ता को उकसाने की कार्रवाई' के लिए आठ वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, तियानजिन शहर के जन अदालत संख्या-2 ने वू को पांच वर्ष तक राजनीतिक अधिकारों से भी वंचित कर दिया है. पुलिस ने मंगलवार को अदालत परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी थी. वू(45) को उनके ऑनलाइन नाम 'सुपर वल्गर बुचर' के नाम से भी जाना जाता है. उसे इंटरनेट पर फर्जी सूचना फैलाने, विवादास्पद मामलों को बढ़ाकर कहने ओर सत्ता प्रतिष्ठान पर हमले का दोषी ठहराया गया है. 

यह भी पढ़ें : इस्लाम विरोधी फेसबुक पोस्ट के लिए बांग्लादेशी ब्लॉगर गिरफ्तार

कार्यकर्ता को मई 2015 में नानचांग में प्रदर्शन करने के बाद गिरफ्तार किया गया था. वह चार लोगों को अपराध कबूलने के लिए जोर-जबरदस्ती करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया था. इसके बाद अगस्त 2016 में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके परिवार को धमकाया जा रहा है, ताकि वह कुछ अपराधों को कबूल कर लें.

VIDEO : बांग्लादेश में एक और धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर की घर में घुसकर की गई हत्या​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China's Human Rights Activist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com