कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. सांसदों ने उनको इस्तीफा (Canada Justin Trudeau Resignation) देने के लिए 28 अक्तूबर तक का समय दिया है. सीबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिबरल सांसदों ने पार्लियामेंट हिल पर इकट्ठा होकर ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की. बंद कमरे में एक बैठक हुई थी, जिसमें असंतुष्ट सांसदों ने जस्टिन ट्रूडो को अपनी शिकायतें बताईं, जिससे पार्टी के भीतर पनप रहा असंतोष खुलकर सामने आ गया है.
जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा मांग रहे सांसद
हाउस ऑफ कॉमन्स के सत्र के दौरान हुई बैठक में सांसदों ने इस्तीफे की मांग उठाई. बुधवार की बैठक में असंतुष्ट सांसदों ने अपनी चिंताओं और निराशाओं को सीधे पीएम ट्रूडो तक पहुंचाया. ट्रूडो को अपनी ही पार्टी के भीतर से बढ़ते दबाव को झेलना पड़ रहा है. असंतुष्ट लिबरल सांसदों ने उनको 28 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. बुधवार को कॉकस की बैठक के दौरान, ट्रूडो के इस्तीफे के मामले की रूपरेखा पेश करते हुए एक दस्तावेज पेश किया गया.
ट्रूडो पर अपने ही देश में दबाव
सीबीसी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, रेडियो-कनाडा से बात करने वाले सूत्रों का कहना है कि 24 सांसदों ने ट्रूडो के पद छोड़ने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. मीटिंग के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया सांसद पैट्रिक वीलर ने एक डॉक्युमेंट पेश किया, जिसमें ट्रूडो के इस्तीफे के पक्ष में तर्क दिया गया. इसमें सुझाव दिया गया है कि लिबरल पार्टी उसी तरह का अनुभव कर सकती है जैसा डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने का विकल्प चुनने के बाद देखा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीन घंटे तक चली बैठक में सांसदों ने उनकी बात रखने के लिए दो-दो मिनट का समय दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, करीब सांसदों ने अगले चुनाव से पहले ट्रूडो से पद छोड़ने की अपील की. वहीं कई सांसद ट्रूडो के समर्थन में भी खड़े हुए.
सासंदों ने पीएम ट्रूडो को बताई चिंताएं
इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कुछ सांसदों की निराशा को स्वीकार किया और उनके प्रति सम्मान जताया, जिन्होंने ट्रूडो को सीधे अपनी चिंताओं से अवगत कराया है. सीबीसी न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है, "मौलिक रूप से, यह कुछ ऐसा है जो कुछ समय से चल रहा है. लोगों के लिए इसे बाहर निकालना जरूरी है. यह कोई कोड रेड हालात नहीं हैं. पीएम निश्चित रूप से सच्चाई को संभाल सकते हैं."
क्यों बदल रहे कनाडा के राजनीतिक हालात?
कनाडा में नए राजनीतिक हालात भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव से ऐसे हो गए हैं. ट्रूडो ने पिछले साल कनाडाई संसद में आरोप लगाया कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का "विश्वसनीय" सबूत है. तभी से दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी.हालांकि भारत ने उनके बयान को तुका और प्रेरित बताया था.भारत ने कनाडा पर देश में चरमपंथी और भारत विरोधी तत्वों को जगह देने का आरोप लगाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं