यात्रियों और सामानों से लदी एक नाव के मध्य नाइजीरिया के नाइजर नदी में उलट जाने के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य लापता हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लागोस:
यात्रियों और सामानों से लदी एक नाव के मध्य नाइजीरिया के नाइजर नदी में उलट जाने के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य लापता हो गए। सरकारी बचाव एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी।
सरकारी आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद शबा ने कहा कि नौका में करीब 150 लोग सवार थे। नाइजर प्रांत के मलील्ली गांव से प्रस्थान करने के बाद ही ये नाव दो भागों में विखंडित हो गई।
शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना पर उन्होंने कहा, ‘अब तक 42 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 100 लोग लापता हैं।’ बचाव दल घटना स्थल पर बने हुए हैं और नदी में शवों की खोजबीन में लगे हैं। शबा ने इस दुर्घटना को हाल के वषरें में प्रांत में हुई अब तक की सबसे दुखद दुर्घटना करार दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाइजीरिया में नौका दुर्घटना, Boat Mishappening In Nizeria