ऑस्ट्रेलिया द्वारा फ्रांस के साथ किए गए मेगा पनडुब्बी सौदे (Submarine Deal) को अचानक रद्द किए जाने के बाद फ्रांस और अमेरिका के बीच तकरार बढ़ती हुई नजर आ रही है. पनडुब्बी डील रद्द होने से खफा फ्रांस, अमेरिका से टकराने का जोखिम भरा दांव लगा रहा है. हालांकि, इस मोर्चे पर बाकी देश फ्रांस के बचाव में नहीं खड़े दिख रहे हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों आने वाले दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से इस मुद्दे पर बातचीत की भी तैयारी कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन्स के लिए 2016 में फ्रांस के साथ अरबों डॉलर का अनुबंध किया था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों के लिए समझौता किया है. इस समझौते के कारण उसने फ्रांस के साथ अनुबंध रद्द कर दिया है. जिसके बाद फ्रांस ने असाधाकरण कदम उठाते हुए वाशिंगटन और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए उसे न्यूक्लियर सबमरीन ज्यादा अच्छा विकल्प लगा. ऑस्ट्रेलिया ने चीन के मद्देनजर अमेरिका और ब्रिटेन के साथ नए त्रिपक्षीय गठबंधन का ऐलान किया है.
अमेरिका और फ्रांस के बीच पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों आने वाले दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत करेंगे.
इस बीच, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ली द्रियान ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है जो मित्र देशों के बीच शायद ही इस्तेमाल की जाती हो. उन्होंने "झूठ बोलने" और "दोहरी चाल" चलने का आरोप लगाते कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस की "पीठ में छुरा घोंपा" गया है.
न्यूयॉर्क में इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ उनकी अब तक कोई बैठक निर्धारित नहीं है.
- - ये भी पढ़ें - -
* चीन के खिलाफ तीन देशों ने मिलाए हाथ, आस्ट्रेलिया को परमाणु पनडुब्बी देगा अमेरिका; फ्रांस नाराज
* पनडुब्बी सौदे पर रार : फ्रांस ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया से वापस बुलाए राजदूत
वीडियो: फ्रांस में राफेल सौदे की जांच, भारत में फिर खड़ा हुआ सियासी बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं