विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2012

नाइजीरिया में हमला, 15 मरे

लंदन: नाइजीरिया के उत्तरी शहर कानो में रविवार को एक विश्वविद्यालय के समीप हुई गोलीबारी एवं बम हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वेबसाइट बीबीसी के मुताबिक बायेरो विश्वविद्यालय के परिसर में जमीन पर पड़े शवों को देखा गया है। यहां ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना करने आए थे।

हमला एक व्याख्यान थिएटर में हुआ। इस थियेटर का उपयोग ईसाई प्रार्थना सभा के लिए करते हैं। बम निरोधक दस्ते एवं सैनिकों ने बंदूकधारियों की तलाश शुरू कर दी है।

किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कानो में इस्लामी संगठन बोको हरम सक्रिय है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाइजीरिया, हमला, Attack