विज्ञापन

AI डेवलपमेंट की रफ़्तार धीमी करने के मामले में एंथ्रोपिक के CEO की बात से मैं सहमत - सैम ऑल्टमैन

एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने चेतावनी दी है कि AI की क्षमताएं इतनी तेजी से बढ़ रही हैं कि अगले छह महीनों में AI एजेंट इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर हावी हो सकते हैं.

AI डेवलपमेंट की रफ़्तार धीमी करने के मामले में एंथ्रोपिक के CEO की बात से मैं सहमत - सैम ऑल्टमैन
एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई
AFP

एन्थ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI डेवलपमेंट की रफ्तार तुरंत धीमी करने की मांग की है. उन्होंने आगाह करते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. अमोदेई ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि एआई एजेंटों के झुंड अब से मात्र छह महीनों में इंटरनेट पर कब्जा कर सकते हैं.

उन्होंने लिखा, "मैंने पिछले बारह सालों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर काम किया है क्योंकि मेरा मानना ​​है कि यह मानव जीवन की गुणवत्ता को नाटकीय रूप से बढ़ा सकती है. मैंने इन अविश्वसनीय लाभों के बारे में अक्सर लिखा है. मेरा मानना ​​है कि एआई अगले 5-10 सालों में अधिकांश प्रमुख बीमारियों का इलाज कर सकती है." सैम ऑल्टमैन ने भी उनकी इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि वो एन्थ्रोपिक के CEO की बात से पूरी तरह से सहमत हैं. 

'हमें समझदारी से काम लेना होगा'

एन्थ्रोपिक CEO में लिखा, "लेकिन इससे पहले की कई तकनीकों की तरह, एआई भी जोखिम लेकर आता है और चूंकि यह इतनी शक्तिशाली तकनीक है, इसलिए ये जोखिम गंभीर हैं. पिछले कुछ महीनों में, मुझे यह विश्वास हो गया है कि जोखिमों से पूरी तरह निपटने के लिए और भी अधिक सावधानी की आवश्यकता है. न केवल जोखिम निवारण में निवेश करना, बल्कि क्षमताओं के विकास की गति को इस तरह से नियंत्रित करना कि जोखिम निवारण को इसके साथ तालमेल बिठाने का समय मिल सके. हमें एआई मॉडल की क्षमताओं में सुधार की गति को धीमा करना होगा. प्रगति अभी भी तेज प्रतीत होगी और हमें मिले समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना होगा."

डारियो अमोदेई ने लिखा, "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को रोकने या धीमा करने का विचार 2023 से ही सामने आ रहा है और मुझे लगता है कि उस समय यह सोच कुछ खास तर्कसंगत नहीं था. सवाल हमेशा यही था कि अतिरिक्त समय का क्या किया जाए? उस समय के एआई मॉडल इतने शक्तिशाली नहीं थे कि वे दुनिया में किसी छल, हेरफेर, धोखाधड़ी या साइबर हमलों में सक्रिय भूमिका निभा सकें."

इसे लेकर सैम ऑल्टमैन ने कहा कि मैं डारियो की इस बात से सहमत हूं कि हमें नई सीमाओं (frontier) की रफ़्तार को नियंत्रित करने की ज़रूरत है. हाल के हफ़्तों में OpenAI में हमारी चर्चाओं का यह एक मुख्य विषय रहा है. ऐसे स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं (independent evaluators) को शामिल करने का फ़ैसला करना, जिन्हें कर्मचारियों जैसी एक्सेस हो, एक बहुत अच्छा विचार है और हम भी ऐसा ही करेंगे. हम जल्द ही इस बारे में और जानकारी साझा करेंगे.

यह भी पढ़ें: क्या AI इंसानों के लिए भविष्य में खतरा बन सकती है? UN की रिपोर्ट ने उड़ाई दुनिया की नींद

न मिसाइल, न बम! AI कर सकता है इंसानों को खत्म? जानिए दुनियाभर के वैज्ञानिक क्यों डरे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, Anthropic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com