विज्ञापन

BRICS: रूस से दोस्ती, चीन संग तालमेल और ईरान के साथ कूटनीति... तस्वीरों में संदेश

कई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एकजुटता से लेकर तालमेल तक के संदेश देखने को मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ भी कई तस्वीरें सामने आई हैं.

BRICS: रूस से दोस्ती, चीन संग तालमेल और ईरान के साथ कूटनीति... तस्वीरों में संदेश
तस्वीरों में ब्रिक्स
NDTV

राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन से दुनिया को एक बड़ा संदेश गया है. यहां ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एकजुटता से लेकर तालमेल तक के संदेश देखने को मिले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ भी कई तस्वीरें सामने आई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दुनिया इस समय यूक्रेन युद्ध देख रही है. वहीं, ईरान और अमेरिका के बीच भी युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है. ऐसे में ब्रिक्स का मंच अलग-अलग पावर सेंटर को एक साथ लाने का काम कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक तरफ चीन और रूस को पश्चिमी नेतृत्व के सामने एक नए पावर सेंटर के रूप में देखा जा रहा है, तो वहीं भारत रूस और ईरान के साथ अपने अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ब्रिक्स का सबसे बड़ा संदेश यही है कि अलग-अलग विचार रखने वाले नेता भी एक ही मंच पर साथ आ सकते हैं और एकजुटता का संदेश दे सकते हैं.

ब्रिक्स की बड़ी कहानी ईरान के साथ भारत के रिश्तों की भी है. अमेरिका के साथ जारी तनाव की वजह से पूरी दुनिया पर ईरान के साथ व्यापार कम करने का दबाव है, लेकिन भारत ईरान के साथ ऊर्जा, व्यापार और चाबहार बंदरगाह जैसे मुद्दों को लेकर अपने रिश्ते मजबूत रखना चाहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा, ऊर्जा और समुद्री व्यापार की सुरक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में भारत ईरान के साथ ही पश्चिम एशिया और खाड़ी के दूसरे मुल्कों के साथ भी एक संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

रूस के साथ भी रिश्ते मजबूत करना भारत की प्राथमिकता में है. शुक्रवार को हुई रूसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत इस बात का सबसे बड़ा गवाह है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS, BRICS News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com