विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2013

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम उल्लंघन

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम उल्लंघन
पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
जम्मू: लगातार 22वें दिन पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मजबूती से जवाब दिया।

सेना की अग्रिम चौकी पर और पुंछ में आबादी वाले इलाके में गोलाबारी कर पड़ोसी देश की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल आरके पाल्टा ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है... उन्होंने पुंछ जिले के भीम्बेर गली में नियंत्रण रेखा पर दोपहर करीब तीन बजे अग्रिम पोस्ट पर स्वचालित हथियारों से हमला किया।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से आवासीय इलाकों पर भी अंधाधुंध गोलीबारी की।

कर्नल पाल्टा ने कहा कि सीमा की रक्षा कर रही भारतीय सेना ने मजबूती से जवाब दिया। इस वजह से दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई जो दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं है। पुंछ जिले में पाकिस्तान ने तीन बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सेना ने शाम छह बजे के करीब नियंत्रण रेखा पर गढ़ी, मेंधर और पुंछ के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

पुंछ जिले में ही छह अगस्त को पांच भारतीय सैनिकों की हत्या करने के बाद से पाकिस्तान रोज संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

इस वर्ष एक जनवरी से अभी तक पाकिस्तान ने 80 से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक फायरिंग, बेखौफ भारतीय जवान, एलओसी पर पैनी नजर, पाकिस्तान, सांबा, संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना, कश्मीर सीमा, जवाबी हमले की छूट, एके एंटनी, Ak Antony, Another Ceasefire Violation, Pakistan