न्यूयॉर्क के पूर्व फायरफाइटर कर्मचारी बॉब बेकविथ का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. बता दें कि बॉब बेकविथ उस समय सुर्खियों में आए थे जब 9/11 के हमले के बाद राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ ग्राउंड जीरो से उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी. 9/11 के आतंकी हमले के बाद बॉब बेकविथ उन चुनिंदा लोगों में से थे, जो ग्राउंड जीरो पर फंसे हुए लोगों की मदद के लिए पहुंचे थे.
सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भी बॉब की मौत की जानकारी मिलने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया. अपनी पोस्ट में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने लिखा, "लॉरा और मैं बॉब बेकविथ के निधन से दुखी हैं. 11 सितंबर 2001 को, न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट में 30 साल से अधिक की सेवा के बाद बॉब खुशी-खुशी सेवानिवृत्त हो गए थे. हालांकि, जब आतंकवादियों ने हमला किया, तो बॉब वापस आ गए और ग्राउंड जीरो पर दूसरों को बचाने और खोजने के लिए खतरे की ओर दौड़ पड़े. उनके साहस ने 9/11 के बाद न्यूयॉर्कवासियों और अमेरिकियों की भावना का प्रतिनिधित्व किया है.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
STATEMENT BY PRESIDENT GEORGE W. BUSH ON
— George W. Bush Presidential Center (@TheBushCenter) February 5, 2024
BOB BECKWITH:
DALLAS, TEXAS - Laura and I are saddened by the passing of Bob Beckwith. On September 11, 2001, Bob was happily retired after more than 30 years of service with the New York City Fire Department. When the terrorists… pic.twitter.com/MeUqEp8cd8
बुश और बॉब की वायरल तस्वीर में राष्ट्रपति मेगाफोन में बात करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना हाथ बॉब के कंधे पर रखा हुआ है. उस वक्त बॉब 69 वर्ष के थे और उन्होंने अपना फायरमैन हेलमेट और टी-शर्ट पहनी हुई थी. इस तस्वीर को आंतकी हमले के 3 दिन बाद लिया गया था. जहां ट्विन टावर से प्लेन के टकराने के बाद कई लोग मलबे में फंसे हुए थे और बेकविध उन चुनिंदा लोगों में से थे, जो ग्राउंड जीरो पर फंसे लोगों को बचाने के लिए आगे आए थे.
बता दें कि बेकविथ का जन्म 1932 में हुआ था और वो 1965 से 1994 तक न्यूयॉर्क शहर में फायरफाइटर का काम करते रहे थे. इसके बाद वह रिटायर हो गए थे. वर्तमान न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग (FDNY) की आयुक्त लौरा कावानुघ ने एक बयान में कहा, "वह कई सेवानिवृत्त FDNY सदस्यों में से एक थे, जिन्होंने बचाव और पुनर्प्राप्ति में सहायता के लिए 11 सितंबर के बाद के दिनों और महीनों में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर साइट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी."
बुश ने सोमवार को कहा कि ''उन्हें गर्व है कि बॉब ग्राउंड जीरो पर उनके साथ खड़े थे और वो खुद को खुशनसीब मानते हैं कि इतने सालों तक वह उनके संपर्क में रहे''.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं