विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2020

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में मॉल के अंदर गोलीबारी, आठ घायल, शूटर की तलाश जारी

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI)और मिल्वौकी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया है कि उनके अधिकारी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए घटनास्थल पर थे. ववातोसा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जैसे ही सूचना पाकर पुलिस की इमरजेंसी सेवा के कर्मचारी वहां पहुंचे, उसके बाद से शूटर वहां से लापता हो गया.

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में मॉल के अंदर गोलीबारी, आठ घायल, शूटर की तलाश जारी
ववातोसा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जैसे ही सूचना पाकर पुलिस की इमरजेंसी सेवा के कर्मचारी वहां पहुंचे, उसके बाद से शूटर वहां से लापता हो गया.
वाशिंगटन:

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल के अंदर गोलीबारी हुई है, जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को हुई, घटना के बाद गोलीबारी करने वाला शूटर लापता है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. यह घटना विस्कॉन्सिन राज्य के ववातोसा में मिल्वौकी के पास मेटफेयर मॉल में हुई है.

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI)और मिल्वौकी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया है कि उनके अधिकारी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए घटनास्थल पर थे. ववातोसा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जैसे ही सूचना पाकर पुलिस की इमरजेंसी सेवा के कर्मचारी वहां पहुंचे, उसके बाद से शूटर वहां से लापता हो गया.

बयान में कहा गया है कि घायलों में सात युवा हैं जबकि एक किशोर है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक सभी घायलों की अवस्था का पता नहीं चल सका है लेकिन ववातोसा के मेयर डेनिश मैकब्राइड ने एबीसी न्यूज से कहा कि किसी भी घायल की स्थिति चिंताजनक या जानलेवा नहीं है.

इस दिन अमेरिका में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी करके ली थी सहपाठियों की जान

पुलिस ने शूटर की पहचान 20 से 30 साल के एक श्वेत युवक के रूप में की है. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक, मॉल के कई कर्मचारी गोलीबारी के दौरान बिल्डिंग के अंदर शरण ले रखी है. मॉल के एक महिला दुकानदार जिल वोले ने स्थानीय समाचार स्टेशन को बताया कि जब गोलीबारी हो रही थी, तब वह अपनी 79 वर्षीय मां के साथ अंदर थी.

ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो गोलियों से उड़ाया, सड़क पर मौजूद लोगों के साथ किया ऐसा

CBS से जुड़ी WDJT टीवी से एक प्रत्यक्षदर्शी वोले ने कहा, "मुझे पता चल चुका था कि यह एक बंदूक की गोली है, जो एक के बाद एक आ रही है. हम इसे देखते हुए वहीं फर्श पर लुढ़क गए." एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि वहां डर का माहौल पैदा हो चुका था. मॉल के स्टाफ ने तुरंत कदम उठाते हुए सभी ग्राहकों को झुकने को कहा और मॉल के पीछे ले गए. इसके बाद मुख्य द्वार को बंद कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shooting In Mall, Shooting In US Mall, Wisconsin, Wisconsin Mall Shooting, FBI, 8 Injured, United State
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com