विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग में 4 की मौत, कई घायल

पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है. दो अस्पतालों ने बताया कि वे सात लोगों का इलाज कर रहे हैं. इनमें कम से कम तीन बच्चे शामिल हैं

Also Read in
अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग में 4 की मौत, कई घायल
फाइल फोटो
कैलिफोर्निया: ग्रामीण उत्तरी कैलिफोर्निया के एक प्राथमिक विद्यालय सहित कई इलाकों में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन अन्य लोग घायल हुए है. पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है. दो अस्पतालों ने बताया कि वे सात लोगों का इलाज कर रहे हैं. इनमें कम से कम तीन बच्चे शामिल हैं.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश पर फिर एक महिला ने लगाया यौन दुर्व्यवहार का आरोप

तेहामा काउंटी सहायक शेरिफ फिल जॉनस्टन ने बताया कि अधिकारियों के पास घायलों का सही आंकड़ा मौजूद नहीं है क्योंकि बंदूकधारी ने कम्युनिटी में कई जगह गोलीबारी की है. जॉनस्टन ने बताया कि हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है. उसने स्थानीय समायनुसार सुबह आठ बजे गोलीबारी शुरू की थी. हमलावर ने एक प्राथमिक विद्यालय सहित, रांचो तहमा रिजर्व सहित कई घरों और कम्युनिटी के कई इलाकों में गोलीबारी की.

फिलीपींस में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, साथ मिलकर काम करने की जताई प्रतिबद्धता

उन्होंने बताया कि मृतकों में बच्चें शामिल नहीं हैं और हमले के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और पड़ोसियों से वाद-विवाद भी कारण हो सकता है. जॉन्सटन ने कहा कि हम शुरू से इस बात को लेकर स्पष्ट थे कि हमलावर एक है, जो बिना सोचे समझे लोगों को निशाना बना रहा है.

वीडियो : आतंक की अलग-अलग परिभाषा क्यों

उन्होंने बताया कि स्कूल पर हुई गोलीबारी में एक बच्चा गोली लगने के कारण घायल हो गया. एक अन्य बच्चा जो अपनी मां के साथ जा रहा था वह भी घायल हुआ है, उसकी मां की हालत गंभीर है. जॉन्सटन ने कहा कि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In California
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com