विज्ञापन
This Article is From May 15, 2022

अमेरिका: सुपरमार्केट में 18 साल के शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, नस्लीय हिंसा में 10 की मौत, शूटर गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ग्रामग्लिया ने बताया कि सुपर मार्केट के गार्ड ने यह देखकर "संदिग्ध बंदूकधारी को उलझाने के लिए कई गोलियां दागीं," लेकिन बंदूकधारी- जो शरीर के कवच से सुरक्षित था - ने गार्ड को गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स ने कुल 13 लोगों पर गोलियां चलाईं जिनमें 11 अश्वेत हैं. 

अमेरिका: सुपरमार्केट में 18 साल के शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, नस्लीय हिंसा में 10 की मौत, शूटर गिरफ्तार
आरोपी शख्स ने कुल 13 लोगों पर गोलियां चलाईं जिनमें 11 अश्वेत हैं.
न्यूयॉर्क:

अमेरिका (US) के न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में शनिवार को अंधाधुंध गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. 18 साल के एक युवक पर गोलीबारी करने का आरोप है. यह घटना बफेलो शहर में हुई है. पुलिसकर्मियों ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. मामला हेट क्राइम का है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्वेत युवक ने नस्लीय हमले से प्रेरित होकर अश्वेतों पर गोलीबारी की है. आरोपी ने फायरिंग की लाइवस्ट्रीमिंग भी की थी.

बफेलो शहर के पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हत्याकांड के बाद हेलमेट और गियर पहने हुए बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकांश पीड़ित अश्वेत थे.

अमेरिका के शिकागो में वीकेंड पर कई जगह फायरिंग, 8 लोगों की मौत; 16 घायल

ग्रामग्लिया ने कहा कि बंदूकधारी ने पहले टॉप्स सुपरमार्केट की पार्किंग में चार लोगों को गोली मारी, जिनमें से तीन की मौत हो गई, फिर अंदर जाकर गोलीबारी जारी रखी. स्टोर के अंदर मारे गए लोगों में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी था जो सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था.

वॉशिंगटन के पॉश एरिया में चली गोलियां, फायरिंग में तीन लोग घायल

पुलिस आयुक्त ग्रामग्लिया ने बताया कि सुपर मार्केट के गार्ड ने यह देखकर "संदिग्ध बंदूकधारी को उलझाने के लिए कई गोलियां दागीं," लेकिन बंदूकधारी- जो शरीर के कवच से सुरक्षित था - ने गार्ड को गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स ने कुल 13 लोगों पर गोलियां चलाईं जिनमें 11 अश्वेत हैं. 

लेखक के बारे में
img
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York Shooting, New York Shooting News, New York Shooting Latest News, US Super Market Firing, Hate Crime Against Blacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com