विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2024

न्यूयॉर्क के एक पार्क में गोलीबारी, 1 शख्‍स की मौत, 6 घायल : रिपोर्ट

रोचेस्टर पुलिस के मुताबिक वो शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर पार्क में गोलीबारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की सूचना पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं

न्यूयॉर्क के एक पार्क में गोलीबारी, 1 शख्‍स की मौत, 6 घायल : रिपोर्ट

न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में आज हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. एक स्थानीय मीडिया द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई है.

रोचेस्टर पुलिस के मुताबिक वो शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर पार्क में गोलीबारी के साथ बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की सूचना पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं, तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल से भाग रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी के कारण एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है तथा पांच अन्य लोगों को "मामूली चोटों" के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को रात भर निजी वाहन से और अन्य को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है. 

पार्क में मास शूटिंग की जानकारी मिलने के बाद कई पुलिस एजेंसियां मौके पर पहुंची, जिसमें आयरनडेक्वोइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क राज्य पुलिस शामिल है. 

लेखक के बारे में
img
मेघा शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rochester Park Shooting, New York Shooting, Rochester, Rochester Police, New York Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com