- न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर चार लोगों की जान ली, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था
- हमलावर शेन तमुरा 27 वर्षीय पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी था, जिसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
- तमुरा के पास छिपा कर रखे जाने वाले हथियारों का वैध परमिट और एक्सपायर प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर लाइसेंस था.
US Manhattan Building Shooting: अमेरिका के न्यूयॉर्क सीटी के मैनहट्टन को सोमवार, 28 जुलाई की शाम एक बंदूकधारी ने दहला दिया जब उसने गोलीबारी करके कम से कम 4 लोगों की जान ले ली जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल था. मृतक पुलिस अधिकारी बांग्लादेश से आया एक प्रवासी था जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर का सामना किया. इस हमलावर की पहचान 27 साल के शेन तमुरा के रूप में की गई है जो अमेरिकन फुटबॉल (रग्बी) का प्लेयर रह चुका था. हमले के बाद शेन तमुरा ने खुद को गोली मारकर अपनी भी जान ले ली.
न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि उसे पहली गोली लगने की सूचना शाम 6:28 बजे मिली जिसके बाद उसे पार्क एवेन्यू ऑफिस की बिल्डिंग में बुलाया गया था. इस बिल्डिंग में नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) का ऑफिस भी मौजूद है. एक पुलिस अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि शूटर की बॉडी के साथ मिले कागजात से संकेत मिलता है कि उसे NFL और CTE (हेड ट्रॉमा से जुड़ी दिमागी बीमारी) से उसके निपटने के तरीके से शिकायतें थीं. हो सकता है कि इसी नाराजगी में उसने हमला किया हो. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन है हमलावर शेन तमुरा?
शेन तमुरा की पहचान अमेरिकी राज्य हवाई के 27 वर्षीय मूल निवासी के रूप में की गई है, जो बाद में लास वेगास आ गया था. तमुरा के फोटो वाला एक पहचान पत्र वायरल हो रहा है. इसके अनुसार, उसके ऐसे हथियार रखने का परमिट था जिसे सबसे छिपाकर एक जगह से दूसरे जगह जाया जा (कंसील्ड फायर आर्म्स) सकता है. यह परमिट उसे 14 जून, 2022 को जारी किया गया था और पांच साल के लिए वैध था.
शेन तमुरा ने ग्रेनाडा हिल्स के लिए अमेरिकी फुटबॉल (रगबी) खेला, जैसा कि 2015 के एक वीडियो में बताया गया है. एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें तमुरा को खेल में अपनी जीत के बारे में जोश से बात करते हुए सुना जा सकता है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, तमुरा ने हाल ही में लास वेगास कैसीनो में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम किया था.
शेन तमुरा: अब तक की जांच में क्या पता चला?
पुलिस ने तमुरा की राइफल- एक पाल्मेटो स्टेट आर्मरी एआर-15 असॉल्ट राइफल बरामद की, जो खून से सनी हुई थी. तमुरा के नाम पर रजिस्टर्ड एक गाड़ी भी घटनास्थल पर मिली है जिसपर नंबर प्लेट नेवादा का है. गाड़ी के अंदर, पुलिस को गोलियों के साथ एक राइफल केस, एक भरी हुई रिवॉल्वर, गोला-बारूद और मैगजीन, एक बैकपैक और तमुरा की दवाईयां मिलीं. बम दस्ते द्वारा वाहन की तलाशी ली गई और पाया गया कि उसमें विस्फोटक नहीं है.
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तमुरा की कार ने 26 जुलाई को कोलोराडो और हाल ही में सोमवार शाम 4:24 बजे कोलंबिया न्यू जर्सी के माध्यम से देश भर में यात्रा की. कुछ ही देर बाद गाड़ी न्यूयॉर्क शहर में प्रवेश कर गयी.
आखिर मैनहट्टन में क्या और कैसे हुआ?
लंबी राइफल से लैस और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को 44 मंजिला मैनहट्टन कार्यालय भवन में प्रवेश करते देखा गया. कथित तौर पर उसने पार्क एवेन्यू गगनचुंबी इमारत के अंदर गोलीबारी की, जो ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन, रॉकफेलर सेंटर और म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट से कुछ ही दूर है.
न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश की प्रेस वार्ता के अनुसार, बंदूकधारी ने पहले एनवाई पुलिस विभाग के अधिकारी को गोली मारी, उसके बाद एक महिला को गोली मारी, जो लॉबी से आगे बढ़ने से पहले एक खंभे के पीछे छिप गई थी, फिर उसने एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी, जो सुरक्षा डेस्क के पीछे छिपा हुआ था. लॉबी में एक और पुरुष को गोली मार दी गई.
"फिर वह लिफ्ट में चढ़ा और 33वीं मंजिल तक गया. इस मंजिल पर रुडिन मैनेजमेंट है और यहां वह फर्श पर चलना शुरू कर देता है, गोलियां चलाता है. उस मंजिल पर एक व्यक्ति को गोली लगी और वह मर गया. फिर वह गलियारे से नीचे जाता है और खुद को सीने में गोली मार लेता है." पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने कहा.
सूत्रों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि गोलीबारी करने के बाद, तमुरा ने खुद को बिल्डिंग के अंदर बंद कर लिया और 33वीं मंजिल पर खुद को गोली मार ली. वह मृत पाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं