विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

नाइजीरिया में संदिग्ध लोगों ने चर्च पर किया हमला, 18 की मौत

पुलिस आयुक्त फतई आवोसेनी ने कहा कि करीब 30 संदिग्ध खानाबदोश चरवाहों ने सबकी जान ली है.

नाइजीरिया में संदिग्ध लोगों ने चर्च पर किया हमला, 18 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: मध्य नाइजीरिया में एक चर्च में सुबह हुए एक हमले में दो पादरियों सहित कम से कम 18 लोग मारे जाने की खबर है. बेन्यू प्रांत के पुलिस आयुक्त फतई आवोसेनी ने राजधानी मकुर्दी में कहा कि करीब 30 संदिग्ध खानाबदोश चरवाहों ने संवेदनशील क्षेत्र में म्बालोम समुदाय पर हमला कर प्रार्थना कर रहे लोगों और दो पादरियों की जान ले ली.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया: चर्च में भारतीय मूल के पादरी पर चाकू से हमला

उन्होंने कहा कि उन्होंने एक शव को दफनाने के समारोह के आयोजन स्थल को निशाना बनाया और चर्च पर भी हमला किया जहां दो पादरी प्रार्थना करा रहे थे. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
18 Man Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com