विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

पिता ने Facebook पर लगाई नाबालिग बेटी की बोली, 8 बीवियों के पति ने जीती नीलामी, सौंपा ये सब

एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी की दुल्हन के रूप में बोली लगाई. इस नीलामी को उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पोस्ट किया.

पिता ने Facebook पर लगाई नाबालिग बेटी की बोली, 8 बीवियों के पति ने जीती नीलामी, सौंपा ये सब
नाबालिग लड़की की लगाई बोली, Facebook पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली: एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी की दुल्हन के रूप में बोली लगाई. इस नीलामी को उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पोस्ट किया. इस बोली में पांच लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से एक इलाके के डेप्यूटी जनरल थे. द इनक्यूसिटर की रिपोर्ट में कहा गया कि पोस्ट के वायरल होने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने फेसबुक की आलोचना की. 

बता दें, मामला दक्षिणी सूडान का है. यहां एक आदमी जिसकी आठ पत्नियां थीं, नीलामी जीती और लड़की के पिता को 500 गायें, दो लक्जरी कारें, दो बाइकें, एक बोट, मोबाइल फोन्स और 10,000 डॉलर की नगदी दी. 

अफ्रीकन फेमिनिज्म (अफ्रीका में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था) ने एक ट्वीट में कहा, "दक्षिणी सूडान की एक 17 साल की लड़की फेसबुक पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले एक व्यवसायी को शादी के लिए नवंबर में बेच दी गई. बोली लगाने वालों में पांच लोग शामिल हुए, जिसमें सूडान का एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी था."

घर बुलाकर एक्स BF के किए टुकड़े, बिरयानी बनाकर दूसरों को खिलाया, मिक्सी में फंसे दांत ने फंसवाया

फिलिप्स अनयामंग एनगोंग नाम के मानवाधिकार वकील ने लड़की की नीलामी रोकने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, "वायरल हुआ फेसबुक पोस्ट एक मनुष्य के बाल दुव्यर्वहार, तस्करी और नीलामी का सबसे पड़ा परीक्षण था."

उन्होंने इसमें शामिल फेसबुक समेत सभी लोगों को जिम्मेदार ठहराने का आह्वान किया. 

इस जगह पर है दुनिया की सबसे शुद्ध हवा, ढूंढने से भी नहीं मिलता Pollution

रिपोर्ट में कहा गया कि मानवाधिकार संगठन प्लान इंटरनेशनल दक्षिण सूडान ने लड़की की बोली लगाने के लिए सोशल मीडिया के प्रयोग की आलोचना की और इसे आधुनिक युग का दास-प्रथा करार दिया. 

संगठन के दक्षिण सूडान के निदेशक जार्ज ओटिम ने कहा, "तकनीक का यह बर्बर उपयोग बीते दिनों की दास बाजार की याद दिलाता है. दुनिया की सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक लड़की को शादी के लिए आज के युग में बेच दिया गया, यह विश्वास से परे है."

चेहरे को झुर्रियों और स्किन कैंसर से बचाएगी अब एप्पल वॉच, मिला पेटेंट

इनपुट - आईएएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Girl Sold By Her Father, 17 Years Girl Sold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com