बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 3' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर के रिलीज होने के साथ ही सिरीज के अगले पार्ट को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक है. सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए 1 मिनट 11 सेकंड के टीजर में बॉबी देओल बाबा के चोले में आश्रम में लोगों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में बाबा के नाम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. ये पूरा टीजर एक जबरदस्त डायलॉग पर टिका हुआ है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो शेयर करते हुए यह बताया गया है कि इंतजार खत्म हो गया है और अब आश्रम के दरवाजे खुलेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस को बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि आश्रम का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. खुद बॉबी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर 'आश्रम सीजन 3' का एक वीडियो शेयर किया है. इस छोटे से टीजर में भक्तों को बाबा निराला की भक्ति में लीन दिखाया गया है. टीचर के आखिर में एक डायलॉग बोला गया है जिसने इस पूरे वीडियो में जान डाल दी है. वीडियो का अंत बॉबी देओल के एक खाट पर बैठे हुए सीन के साथ होता है जिसके चारों ओर सैकड़ों तेल के दीपक जल रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में "जपनाम, जपनाम" का जाप करते लोगों को सुना जा सकता है. एक आवाज भी सुनी जा सकती है, जो कह रही है, 'एक बार जो आश्रम आ गया न तो यू टर्न तो ना है कोई'. वीडियो के बीच में बॉबी देओल और डायरेक्टर प्रकाश झा भी शो के बारे में बताते हुए नज़र आ रहे हैं.
बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'अब इंतजार होगा खत्म, फिर खुलेंगे दरवाजे आश्रम के जपनाम. एक बदनाम आश्रम सीजन 3 का ट्रेलर आउट'. शो के फैंस ने वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्साइटमेंट बयां किया है. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'जपनाम जपनाम बाबा वापस आ गया है,अब और इंतजार नहीं होता'. दूसरे फैन ने लिखा कि तीसरे सीजन को देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है. एक फैन ने लिखा वेलकम बैक बाबाजी,तो दूसरे ने लिखा बॉबी पाजी आपका इंतजार है. वहीं कई फैंस काशीपुर वाले बाबा को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं.
ये VIDEO भी देखें : शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस में चहकती नजर आईं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं