विज्ञापन

Pankaj Tripathi-Aditi Rao Hydari की रोमांटिक कॉमेडी का टीजर रिलीज, नवंबर में Sony LIV पर होगी स्ट्रीमिंग

SonyLiv ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल फिल्म पारिवारिक मनोरंजन का पहला टीजर जारी कर दिया है। अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी नवंबर में रिलीज होगी

Pankaj Tripathi-Aditi Rao Hydari की रोमांटिक कॉमेडी का टीजर रिलीज, नवंबर में Sony LIV पर होगी स्ट्रीमिंग
Aditi Rao Hydari और Pankaj Tripathi की रोमांटिक कॉमेडी सोनी लिव पर होगी स्ट्रीम
YouTube
नई दिल्ली:

बीते शुक्रवार को सोनी लिव (SonyLiv) ने अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' के पहले टीजर को यूट्यूब पर रिलीज किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की. अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म नवंबर में प्रीमियर होगी. फिल्म में अदिति हेलेन का किरदार निभा रही हैं, जो एक प्रॉपर्टी मैनेजर हैं. वह एक दिन रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) की विशाल लेकिन सुनसान पुश्तैनी हवेली की देखरेख करने पहुंचती हैं. उन्हें नहीं पता होता कि उस हवेली में सिर्फ रंजन ही रहते हैं और उनकी शादी भी नहीं हुई है. धीरे-धीरे रंजन और हेलेन के बीच प्यार पनपने लगता है. एक शांत छोटे से शहर में उनकी बढ़ती नजदीकियां लोगों की नजरों में आने लगती हैं और कई सवाल खड़े करती हैं.

बंटी और बबली के निर्देशक 

'बंटी और बबली 2' (2021) के निर्देशक वरुण वी शर्मा ने इस हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन किया है. फिल्म में बृजेंद्र काला भी नजर आएगे. हालांकि बाकी कलाकारों और क्रू के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. विनोद भानुशाली, एलिसिया जफर, हिमांशु किशन मेहरा और कमलेश भानुशाली ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. वहीं विनोद भानुशाली और अली अब्बास जफर इसके प्रेजेंटर्स हैं. ये फिल्म भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और AAZ Films के बीच स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप की पहली फिल्म है. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जून 2025 में की गई थी.

यह पहली बार होगा जब अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. अदिति हाल ही में 'लस्ट स्टोरीज 3' में दिखाई दी थीं, जबकि पंकज त्रिपाठी आखिरी बार 'ओह माय डॉग' में नजर आए थे. फिल्म से जुड़ने को लेकर अदिति ने पहले कहा था, "जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई. मेरे लिए इस तरह की कहानी मिलना बहुत रेयर है. इसकी कॉमेडी, ट्विस्ट, अनएक्सपेक्टेड टर्नस और सबसे बढ़कर इसकी गर्मजोशी और सादगी ही इसकी असली पहचान हैं. पंकज सर के साथ काम करना मेरे लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. वो इस जेनरे के उस्ताद हैं और मेरे लिए यह एक बड़ा सीखने वाला एक्सपीरियंस और खुशी की बात होगी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sony LIV, Pankaj Tripathi, Aditi Rao Hydari, Pankaj Tripathi OTT Shows, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com