हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जिनको सुनते ही चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ जाती है. खासकर 50s के रोमांटिक गानों में तो एक अलग ही तरह की बात होती थी. सादगी के साथ प्यार भरे शब्दों से पिरोए गए गाने सालों बाद भी प्यार का इजहार करते हैं. आज हम 70 साल पुराने एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें प्यार का इजहार करने के लिए शरारत भरे शब्दों और नोकझोंक के साथ ही हीरो और हिरोइन एक अलग ही गेटअप में नजर आए थे. अगर आपने भी बचपन में कठपुतली का खेल देखा है तो इस 70 साल पुराने गाने में भी आपको इसी की झलक देखने को मिलेगी. इस गानें में हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर और खूबसूरत नगरिस कठपुतली बनी थीं. तो चलिए जानते हैं कौन सा है ये गाना.
70 साल पहले आया था गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1956 में आई फिल्म 'चोरी चोरी' की. इस फिल्म में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था. इसमें दोनों की शरारतें, नोकझोंक और प्यार भरे अंदाज ने फिल्म को यादगार बना दिया था. इस फिल्म का ही गाना है 'जहां मैं जाती हूं, वहीं चले आते हो' जो इतने सालों बाद भी लोगों को पसंद आता है. इस गाने को बेहद ही खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया गया था. इस गाने में नरगिस और राज कपूर ने कठपुतली बनकर डांस किया था. दोनों की शरारतें, नटखट अदाएं और कमाल की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस गाने को लता मंगेशकर और मन्ना डे ने अपनी आवाज से सजाया था. गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे और शंकर-जयकिशन ने इसका संगीत तैयार किया था. आज भी पुराने हिंदी सिनेमा के चाहने वालों को ये गाना खूब पसंद आता है. गाने के बोल इस तरह हैं-
ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना ये गाना सुनकर आज भी लोग कहते हैं, 'कलियुग आ गया', दिलीप कुमार की फिल्म का ये गीत फिर चर्चा में
जहाँ मैं जाती हूँ वहीं चले आते हो
चोरी-चोरी मेरे दिल में समाते हो
ये तो बताओ कि तुम, मेरे कौन हो
दिल से दिल की लगन की ये बात है
प्यार की राह जतन की ये बात है
मुझसे न पूछो कि तुम, मेरे कौन हो
राज कपूर और नरगिस की नोकझोंक ने जीता दिल
70 साल बाद भी इस गाने की मस्ती कम नहीं हुई है. इसके बोलो में प्रेमी और प्रेमिका के बीच की चुलबुली मस्ती साफ नजर आती है. 'जहां मैं जाती हूं' गाने में राज कपूर और नरगिस का अंदाज देखने लायक है. दोनों इस गाने में कठपुतली के गेटअप में नजर आए और इनकी छेड़छाड़ और शरारत भरा रोमांस देखते ही बनता है. उनके डांस, हाव-भाव और कठपुतलियों जैसी अदाएं इस गाने को एक अलग ही पहचान देती हैं. यही वजह है कि यह सिर्फ एक रोमांटिक गाना बनकर नहीं रह गया, बल्कि हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में शामिल हो गया.
टेक्नीकलर में शूट हुआ था गाने का कुछ पार्ट
अनंत ठाकुर ने फिल्म 'चोरी चोरी' का निर्देशन किया था. इसमें राज कपूर और नरगिस के अलावा प्राण, जॉनी वॉकर, गोप, भगवान दादा और डेविड ने भी अभिनय किया था. इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प और भी है कि इसे फिल्म के कुछ गाने जैसे 'चोरी चोरी', 'जहां मैं जाती हूं' और 'पंछी बनूं उड़ती फिरूं' गानों के कुछ सीन्स को टेक्नीकलर में शूट किया गया था. IMDb के ट्रिविया सेक्शन में बताया गया है कि ये एवीएम प्रोडक्शंस की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें दो गानों के सीन को कलरफुल रिलीज किए गए थे. उस समय में ये अपने आप में एक खास बात थी.
हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित थी फिल्म
फिल्म 'चोरी चोरी' की कहानी हॉलीवुड फिल्म 'इट हैपन्ड वन नाइट' से प्रेरित थी. फिल्म को राज कपूर और नरगिस की साथ में लीड रोल वाली आखिरी फिल्मों में भी गिना जाता है. बाद में इसी कहानी से इंस्पायर होकर 1991 में आमिर खान और पूजा भट्ट की फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' बनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं