आशा भोसले बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं, जिन्होंने कई एवरग्रीन गानों को आवाज दी. इनमें पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, इन आखों की मस्ती में और दिल चीज क्या है गाने शामिल हैं. लेकिन क्या आप आशा भोसले की उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसमें ओपी नैयर ने बॉलीवुड के मेल सिंगर्स से गाना गवाने की बजाय आशा भोसले से सारे गाने गवाए. इस फिल्म में रेखा और सुनील दत्त थे, जिनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. जबकि 6 गानों को खूब प्यार मिला. वहीं आशा भोसले को फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी गाने के लिए मिला था. आज भी यह गाने आशा भोसले की आवाज में कल्ट क्लासिक हैं.
अकेली आशा भोसले की आवाज से सजे 6 गाने
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह थी 1974 में आई फिल्म प्राण जाए पर वचन ना जाए, जिसे एस अली राजा ने डायरेक्ट किया था और सुनील दत्त, रेखा, बिंदु, रंजीत, जीवन, मदनपुरी, प्रेमनाथ, इफ्तिकार और जयश्री टी अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का म्यूजिक ओपी नय्यर ने तैयार किया था, जिसमें आशा भोसले ने आवाज दी थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्राण जाए पर वचन ना जाए के गाने
इस फिल्म में 6 गाने थे, जिसके लिरिक्स एस एस बिहारी और अहमद वसी ने लिखे थे. जबकि सभी गानों को आशा भोसलने ने गाया था. वहीं जो गाना फिल्म में था भी नहीं उसके लिए आशा भोसले को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. गाना था चैन से हमको कभी. इसके अलावा फिल्म में आ के दर्द जवान है, बिकानेर की चुनरी ओढ़ी, चैन से हमको कभी, देखो राजा देखे, देखो इरे दिलबर और एक तू है पिया जैसे गाने थे.
आशा भोसले के बारे में
बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल प्लेबैक सिंगर्स की लिस्ट में आशा भोसले का नाम नंबर वन पर आता है, जिन्होंने रोमांटिक, कैबरे, क्लासिकल, फोक और पॉप जैसे कई गानों को आवाज दी. वह भारत की स्वर कोकिला यानी लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं, जिन्होंने दूसरी शादी आरडी बर्मन से की थी. उनके 3 बच्चे हैं. वह 20 से ज्यादा भाषाओं में गाना गा चुकी हैं. जबकि 2013 में आई फिल्म माई में उन्होंने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था.
ये भी पढ़ें- अनु मलिक के ये 5 गाने बने थे छुपे रुस्तम, 90s में नहीं मिला हक, आज सुनते ही ताजा हो जाती हैं यादें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं