हिंदी गानों से जुड़े कई इतिहास और किस्सा-कहानियां हैं. कुछ गानों से जुड़े दिलचस्प किस्से हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक गाने को गाने और बनाने में कई दिन लगते हैं, लेकिन आज हम आपको एक गाने से रूबरू करवाते हैं जो एक-दो घंटे में ही नहीं बल्कि सिर्फ 7 मिनट में गा दिया था. यह गाना बॉबी देओल और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया है. इस गाने का नाम 'न मिलो कहीं प्यार' है. यह गाना साल 2000 में आई फिल्म 'बादल' का है.
सिर्फ एक टेक में पूरा हुआ गाना
26 साल पहले आए इस गाने को सोनू निगम और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. हैरान क देने वाली बात यह है कि दोनों सिंगर ने सिर्फ 7 मिनट में सिंगल टेक में 'न मिलो कहीं प्यार' गा लिया था. इस गाने की धुन अनु मलिक ने दी थी और गीत समीर अनजान ने लिखा था. करीब 5 मिनट लंबे इस गाने को दोनों सिंगर ने स्टूडियो में एक ही टेक में पूरा कर दिया.
बॉबी और रानी की केमिस्ट्री
ये गाना आज भी संगीत प्रेमियों की पसंद में शामिल है. बॉबी और रानी की स्क्रीन पर दिखी केमिस्ट्री के साथ सोनू और कविता की आवाज ने इसे यादगार बना दिया. फिल्म के बाकी गाने भी हिट रहे, लेकिन ये ट्रैक विशेष रूप से लोगों के दिलों में बस गया.
आमतौर पर गायक गाने को कई बार रिहर्सल करके रिकॉर्ड करते हैं. लेकिन इस मामले में दोनों कलाकारों ने बिना ज्यादा समय गंवाए काम पूरा कर लिया. 26 साल बाद भी ये गाना पुरानी यादों को ताजा करता है और म्यूजिक लवर्स इसे बार-बार सुनते हैं.
यह भी पढ़ें | 29 साल पुराना वो गाना, जिसमें यूपी के देसी रंग में रंगी नजर आईं करिश्मा और गोविंदा, समीर अंजान का म्यूजिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं