हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज के वक्त तो खूब सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन सालों बाद अचानक सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी पारी शुरू हो जाती है. 90 के दशक में ऐसा ही एक गाना आया था, जिसमें रेखा का अंदाज, उनके डांस मूव्स और गाने के बोल उस दौर के लिहाज से काफी बोल्ड माने गए. उस समय टीवी पर यह गाना चलने पर कई घरों में लोग असहज हो जाते थे. अब करीब 30 साल बाद यही गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. मिलेनियल्स से लेकर GenZ तक, लोग इस पर रील्स बना रहे हैं और मीम्स के जरिए पुराने दौर की यादें ताजा कर रहे हैं.
जब रेखा और अक्षय के रोमांस ने खींचा था ध्यान
यह गाना 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी' का है. फिल्म में अक्षय कुमार, रेखा और रवीना टंडन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. उस दौर में अक्षय एक्शन फिल्मों के जरिए अपनी पहचान मजबूत कर रहे थे, वहीं रेखा अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए पहले से मशहूर थीं. फिल्म के गाने ‘इन द नाइट नो कंट्रोल' में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाने में रेखा का ग्लैमरस अंदाज और अक्षय के साथ उनके रोमांटिक दृश्य खूब चर्चा में रहे. दोनों कलाकारों की उम्र में करीब 13 साल का अंतर भी उस वक्त लोगों के बीच बातचीत का विषय बना था. गाने के बोल और फिल्मांकन ने इसे दूसरे गानों से अलग पहचान दी. यही वजह रही कि यह गाना लंबे समय तक लोगों की यादों में बना रहा.
सुनीता राव की आवाज और अनु मलिक का संगीत
‘इन द नाइट नो कंट्रोल' को सुनीता राव ने अपनी आवाज दी थी. इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था, जबकि गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे. हालांकि, इस गाने से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि इसकी धुन और अंदाज को लेकर विदेशी गानों से प्रेरणा की चर्चा होती रही है. IMDb पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह गाना मैडोना के ‘सीक्रेट' और लॉरा ब्रैनिगन के ‘सेल्फ कंट्रोल' से प्रेरित था. दोनों ही गाने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुके थे.
तीन दशक बाद इंटरनेट पर क्यों छाया गाना?
आज सोशल मीडिया पर पुराने गानों को नए अंदाज में पेश करने का चलन है. कभी किसी गाने का हुक स्टेप वायरल हो जाता है, तो कभी उसके बोल मीम्स का हिस्सा बन जाते हैं. ‘इन द नाइट नो कंट्रोल' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. पुराने दौर के दर्शकों के लिए यह गाना यादों का हिस्सा है, जबकि नई पीढ़ी इसे अपने अंदाज में खोज रही है.
रेखा का वही पुराना ग्लैमर, अक्षय के साथ उनकी केमिस्ट्री और गाने का अलग मिजाज इसे एक बार फिर चर्चा में ले आया है. करीब तीन दशक पहले जिस गाने को लेकर घरों में संकोच का माहौल बन जाता था, आज वही इंटरनेट पर मनोरंजन का नया जरिया बन गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं