मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद इस तरह की बातें काफी उठ रही थी कि अब कमलनाथ सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है. लेकिन सोमवार को कमलनाथ ने अपने सभी विधायकों के साथ बैठक कर इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. बता दें कि कमलनाथ सरकार को सपा-बसपा समेत चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है.