संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने का अपना मेगा प्लान साफ कर दिया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने ऐलान किया है कि इस बार संसद में विपक्ष राम मंदिर निर्माण में कथित 'चंदा चोरी' और 'आस्था से धोखे' के मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाएगा. सिर्फ यही नहीं, कांग्रेस 'वन नेशन वन इलेक्शन' (एक देश एक चुनाव) और परिसीमन विधेयक का भी कड़ा विरोध करने वाली है. जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि महिला आरक्षण के नाम पर एक खतरनाक परिसीमन विधेयक थोपने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार चालाकी से विपक्षी पार्टियों को तोड़कर दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है, जो कि संविधान का सीधा अपमान है.