संसद में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस और यूपीए सरकार के दौरान हुए पेपर लीक मामलों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले यूपीए शासनकाल के दौरान एआईपीजीई, आईसीएआई सीपीटी, क्लैट, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड और एसएससी सीजीएल समेत कुल 22 बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में रीट और पुलिस कांस्टेबल भर्ती जैसी परीक्षाओं के लीक होने का मुद्दा भी उठाया।