दतिया में कांग्रेस की बल्‍ले-बल्‍ले, 9वें राउंड के बाद मुश्किल में BJP के आशुतोष

  • 3:19
  • प्रकाशित: अगस्त 03, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को नौवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी पर 9,519 मतों की बढ़त बना ली. इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जश्न की शुरुआत हो गई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं. अभी मतगणना के छह और दौर बाकी हैं तथा पिछले सात दौर से कांग्रेस प्रत्याशी लगातार बढ़त हासिल किए हुए हैं. सिर्फ शुरुआती दो दौर की मतगणना में तिवारी आगे रहे.

संबंधित वीडियो