मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र चुनाव आयोग द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी भड़क उठी है. पार्टी का सीधा आरोप है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार और BJP के इशारे पर काम कर रहा है.
इस फैसले के विरोध में दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर कांग्रेस के कई बड़े नेता धरने पर बैठ गए. इस हाई-प्रोफाइल धरने में सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और भूपेश बघेल जैसे दिग्गज नेता शामिल रहे. सचिन पायलट ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने 2 घंटे पहले लिखित नोटिस दिया था, इसके बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया और न ही किसी अधिकारी ने उनसे मुलाकात की. पायलट ने इसे सीधे तौर पर 'लोकतंत्र को तार-तार' करने वाला कदम बताया है.