केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्षी दलों से सांप्रदायिक तनाव न फैलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि देश में शांति होनी चाहिए. यह कानून किसी भी भारतीय नागरिक पर यह लागू नहीं होता है. जब यह भारतीय पर लागू नहीं होता तो विपक्षी पार्टियों के इसे लेकर हंगामा करने की जरूरत नहीं है.