चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त मामले पर सियासी संग्राम जारी है. विपक्ष की याचिका पर कुछ ही देर में सुनवाई होनी है. SIR को लेकर सुनवाई से पहले आयोग का हलफनामा सामने आ गया है. चुनाव आयोग ने SIR का बचाव करते हुए एफिडेविट में कहा- चुनाव आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर लिए, कोई फैसला एकतरफा नहीं, सभी फैसले सर्वसम्मति से लिये गए थे.