पंजाब में 3 दिन में फायरिंग की 3 बड़ी वारदात सामने आई हैं, जिन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. 27 अक्टूबर को अमृतसर चीट कला गांव में आम आदमी पार्टी के सरपंच के भाई तीरथ सिंह की हत्या कर दी गई. पंजाब में क्या अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, गोलियों की गूंज कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे रही है, क्योंकि महज 3 दिनों में फायरिंग की 3 बड़ी वारदातों ने सियासत और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 25 अक्टूबर को मोगा में फायरिंग हुई, जहां 5 लोगों को निशाना बनाया गया, दो की जान चली गई. 26 अक्टूबर को अमृतसर में एक जिम के बाहर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई, जिम के शीशे टूट गए, मौके से कारतूस के खोके बरामद हुए हैं और अब 27 अक्टूबर आज तड़के अमृतसर के चीट कला गांव में आम आदमी पार्टी के सरपंच के भाई तीरथ सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. तीरथ सिंह मर्डर केस अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.