पछतावा- 'मुझे माफ कर दो...' NDTV के कैमरे पर फूट-फूटकर रोया आमिर शौकीन

  • 3:14
  • प्रकाशित: अक्टूबर 26, 2026

त्रिपुरा युवक पर नस्लीय टिप्पणी मामले में गिरफ्तार आमिर शौकीन NDTV कैमरे पर रो पड़ा. पूर्वोत्तर के लोगों से माफी मांगी, बोला गलती से हुई. दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए आमिर को अहमदाबाद ले गई है. आमिर की नस्लीय टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी आमिर शौकीन के साथ इस वक्त अहमदाबाद आ चुकी है. आमिर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था, जिसके बाद दिल्ली के सदर बाजार पुलिस स्टेशन में आमिर के खिलाफ FIR दर्ज की थी और अब वो पुलिस कस्टडी में है. तस्वीरों में दिल्ली पुलिस की 4 लोगों की टीम आमिर के साथ बी रोड, उसी कैफे पर पहुंची, जहां ये घटना हुई थी, जहां वीडियो बनाया गया था.