बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी ने सियासी घमासान मचा दिया, पीएम मोदी पर टिप्पणी से बीजेपी बिफरी हुई है. कांग्रेस की सभा श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में हो रही थी. पटना में मौजूद शख्स ने कह दिया मोदी नहीं जाएंगे, इस पर खड़गे आपे से बाहर हो गए. मान-मर्यादा भूल गए. जैसे ही युवक ने बात कही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पीट दिया. लेकिन युवक ने दावा किया वो बीजेपी के खिलाफ बोल रहा था, खड़गे समझ नहीं पाए. युवक बोला हम चाह रहे थे देश समाज हित में नरेंद्र मोदी वैसे चल रहा है कि जब तक आप लोग विद्रोह नहीं करेंगे वो नहीं जाएगा, लोगों को लगा मैं बीजेपी के हाथ में हूं, गलतफहमी में ऐसा हुआ, मैं देश का राष्ट्रभक्त आदमी हूं राष्ट्र के लिए आवाज उठाया. युवक बिहार के छपरा से आया था.