दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है. कंपनी ने 60,000 कर्मचारियों को मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है, यानि वॉलंटरी एग्जिट ऑफर. ये स्टाफ माइक्रोसॉफ्ट के कुल वर्कफोर्स का लगभग एक चौथाई, 27% है. माइक्रोसॉफ्ट के पास 30 जून 2026 तक 2,23,000 फुल टाइम कर्मचारी हैं, जो 2025 में 2,28,000 थे. इसमें से 60,000 को ऑफर भेजा जा रहा है. चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन के अनुसार, ये ऑफर भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के कर्मचारियों के लिए है.