राहुल गांधी को व्यापारियों ने फिर पत्र लिखा है. इस खत में एक नवम्बर की रैली रोकने की मांग की गई है. राहुल को भेजे पत्र में सीटीआई का दावा है कि ₹10,00,000 की भीड़ से कारोबार पर असर होगा. अब इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की रैली होगी या नहीं. गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि रैली होकर रहेगी. त्यौहार के मौसम में हो रही इस रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारी संगठनों की तरफ से बिजनेस प्रभावित होने की चिंता जताई जा रही थी, लेकिन खुद राहुल गांधी ने ऐसी चिंताओं का जवाब सोशल मीडिया के जरिए दिया.
राहुल गांधी ने लिखा- दिल्ली के हर व्यापारी से हम प्यार करते हैं. आपकी बात सुन रहे हैं. मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील कीं, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया. जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं ना आपकी दुकान ना आपकी बचत ना आपके बच्चों का भविष्य. मोदी जी से कहिए आरोपी नंबर 4 ज्ञानेश कुमार को हटाएं और 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा.