MLC चुनाव रिजल्‍ट: बिहार 8 सीटों पर JDU का इम्तिहान, यूपी की 11 सीटों पर BJP vs समाजवादी पार्टी

  • 6:40
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे, मतगणना जारी है. यूपी की 11 सीट, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5, कर्नाटक की 4 सीटें इसमें शामिल हैं. इन सीटों पर NDA और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. UP में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है. लखनऊ समेत 7 शहरों में काउंटिंग जारी है. यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी में मुख्य मुकाबला है. बता दें कि यहां 23 अक्टूबर को बैलेट पेपर से वोटिंग हुई थी. वहीं, बिहार की 8 सीटों पर काउंटिंग जारी है, यहां JDU का बड़ा इम्तिहान है. नीरज कुमार की सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, जिनका विरोध अनंत सिंह ने किया था.