उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त घुसपैठिया शब्द को लेकर खासी तनातनी देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी ने बिना नाम लिए CM योगी आदित्यनाथ के लिए घुसपैठिया शब्द इस्तेमाल किया था और अब CM योगी ने पूछा- अखिलेश घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों करते हैं? सबसे बड़े घुसपैठिया यूपी में कौन है, उत्तराखंड के? विवाद की शुरुआत 23 अक्टूबर शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश के बयान से हुई- जिसमें उन्होंने सीएम योगी का नाम लिये बिना पूछा- सबसे बड़े घुसपैठिया UP में कौन है उत्तराखंड के? लेकिन माना गया तंज सीधे योगी पर था, जो मूल रूप से उत्तराखंड के हैं, लेकिन दशकों से कर्मभूमि UP है, गोरखपुर से 5 बार सांसद, 2017 से प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं.