आंध्र में 5 लाख लोग शिफ्ट, ओडिशा में 6 जिले बंद, 53 ट्रेनें रद्द... 5 राज्‍यों पर तूफान अर्नब का खतरा

  • 3:33
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

शक्तिशाली तूफान अर्नब के कारण देश के 5 राज्य अलर्ट पर हैं. कल सुबह यानि बुधवार दोपहर को अर्नब तूफान विशाखापट्टनम में समुद्री किनारे पर 115 से 125 KM प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा. तूफान के साथ 140 KM रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. मौजूदा समय में बंगाल की खाड़ी के ऊपर सेवेरे साइक्लोनिक कैटेगरी में तूफान है. मौसम विभाग के अनुसार, टकराने की जगह आंध्र प्रदेश में बापटला से शुरू होकर विशाखापट्टनम के बीच ज्यादा अनुमान काकीनाडा के पास तट से टकराने का है. टकराने के बाद छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ेगा, कल शाम और परसों छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और प्रभाव दिखेगा. 5 राज्य अलर्ट पर - आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार. आंध्र प्रदेश में प्रभावित जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गए हैं. साथ ही करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों को चिन्हित कर इवैक्यूएट कर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है, ताकि जान-माल की क्षति न हो.