4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे, मतगणना जारी है. यूपी की 11 सीट, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5, कर्नाटक की 4 सीटें इसमें शामिल हैं. इन सीटों पर NDA और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है. UP में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है. लखनऊ समेत 7 शहरों में काउंटिंग जारी है. यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी में मुख्य मुकाबला है. बता दें कि यहां 23 अक्टूबर को बैलेट पेपर से वोटिंग हुई थी.