Piyush Goyal EXCLUSIVE: भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चल रही मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की बातचीत अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है. हेग में NDTV से खास बातचीत के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी और नीदरलैंड्स की अपनी पांच दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा के महत्वपूर्ण नतीजों पर कहा कि भारत-EU FTA को 2026 कैलेंडर वर्ष समाप्त होने से पहले अंतिम रूप देकर हस्ताक्षरित किए जाने की उम्मीद है. उन्होंने इसे दोनों पक्षों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि समझौते से व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग, शिक्षा और प्रतिभा विकास के नए अवसर खुलेंगे तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में यूरोप एक महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा.