मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, इस पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान सामने आया है. इमरान मसूद का कहना है, "क्या आपत्तिजनक हो गया? मोदी जी क्या बोल रहे थे सोनिया जी को? जैसा बोलोगे वैसा सुनोगे, उससे ज्यादा सुनोगे, हमारे में भी जुबान है. आंख के बदले आंख, जैसा बोलोगे वैसा जवाब देंगे. मुद्दा SIR का है, वोट चोरी का था. इमरान ने कहा कि पार्लियामेंट में नेहरू जी के बारे में क्या बकवास की, इनसे ज्यादा बोलना जानते हैं. जो बोला बिल्कुल सही बोला, इससे ज्यादा बोलेंगे, कोई माफी नहीं, कंडेमनेशन नहीं. किस बात की माफी?