रवीश का रोड शो: दक्षिण दिल्ली की कालोनियों की समस्याएं क्या हैं?

दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है. मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में जुट गए हैं. रवीश कुमार के रोड में एनडीटीवी ने दक्षिण दिल्ली के कालकाजी में रहने वाले लोगों के चुनावी मुद्दे को जानने की कोशिश की. इस दौरान एनडीटीवी दक्षिण दिल्ली स्थित कॉलोनियों में गया. यहां रहने वाले लोगों से बात की. बातचीत के दौरान लोगों ने बताया कि उनसे हर चुनाव में अलग-अलग नेताओं ने वादा किया, लेकिन आज तक उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने बताया कि इलाके में पानी की समस्या सबसे बड़ी है, जिसे आज तक किसी ने दूर नहीं किया है.

संबंधित वीडियो